Sunday, January 25

ऑस्कर में भारतीय डायरेक्टर गीता गांधबीर को मिले दो नॉमिनेशन, जानिए कौन-सी हैं फिल्में

 

This slideshow requires JavaScript.

भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गांधबीर ने 98वें ऑस्कर में दो नॉमिनेशन हासिल कर अपनी पहचान बनाई है। यह पहली बार है जब गीता ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई हैं।

  1. द परफेक्ट नेबर – डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म, जिसमें 35 साल की महिला की मर्डर मिस्ट्री को दिखाया गया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
  2. द डेविल इज बिजी – डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म, जिसे क्रिस्टलिन हैम्पटन के साथ को-डायरेक्ट किया गया है। यह फिल्म HBO की ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म है और इसमें मेडिकल स्टाफ की जिंदगी और उनके जोखिमों को दिखाया गया है।

 

गीता गांधबीर के बारे में:

गीता 55 साल की हैं और उन्होंने अपना करियर एडिटिंग से शुरू किया। उन्होंने स्पाइक ली और सैम पोलार्ड के साथ काम किया और नॉन-फिक्शन प्रोग्रामिंग के लिए दो एमी अवॉर्ड्स भी जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘व्हेन द लेवीज़ ब्रोक: ए रिक्वियम इन फोर एक्ट्स’ (2007) और ‘बाय द पीपल: द इलेक्शन ऑफ बराक ओबामा’ (2010) जैसी डॉक्यूमेंट्रीज़ का निर्देशन किया है।

 

पारिवारिक पृष्ठभूमि:

गीता की मां का नाम ललिता और पिता का नाम शरद है, जो भारत से अमेरिका पढ़ाई के लिए गए थे। गीता बोस्टन में पली-बढ़ीं और हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। उनकी बहन उना एस. गांधबीर और भाई अश्विन भी फिल्ममेकर हैं।

 

गीता के ऑस्कर नॉमिनेशन भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का पल हैं और उन्हें दुनियाभर से बधाईयां मिल रही हैं।

 

Leave a Reply