Wednesday, January 21

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ होगा प्रमुख आकर्षण

 

This slideshow requires JavaScript.

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस इस वर्ष 24 से 26 जनवरी तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश की संस्कृति, शिल्प, व्यंजन और विकास यात्रा को जनभागीदारी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश दिवस की तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन को जनोत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रदेश की पहचान, उपलब्धियों और संभावनाओं को जनता के सहयोग से प्रदर्शित करने का अवसर है। उन्होंने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश की आत्मा हर स्तर पर झलकनी चाहिए।

 

मुख्य समारोह राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर

इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। ‘विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश’ की थीम पर आधारित विशेष प्रदर्शनी और शिल्प मेला भी आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश की विकास यात्रा, नवाचार, बुनियादी ढांचा, उद्योग, कृषि, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

 

एक जनपद-एक व्यंजन

इस वर्ष आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ होगा। इसके तहत प्रत्येक जनपद के पारंपरिक और विशिष्ट व्यंजन एक ही परिसर में उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे आगंतुक उत्तर प्रदेश के विविध स्वाद, खान-पान की परंपराएं और स्थानीय पहचान से परिचित होंगे।

 

उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को बड़े पैमाने पर प्रदर्शित करने का अवसर माना जा रहा है।

 

Leave a Reply