
नई साप्ताहिक ट्रेनें व्यापारियों, छात्रों और कामगारों के लिए लंबी दूरी की यात्रा आसान बनायेंग
खगड़िया: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने खगड़िया जिले को तीन जोड़ी नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उपहार दिया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये भगवा रंग की ट्रेनें खगड़िया को पनवेल, गोमती नगर और रोहतक जैसे प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ेंगी।
पहली ट्रेन सिलीगुड़ी-पनवेल अमृत भारत (11031/11032) हसनपुर और समस्तीपुर के रास्ते खगड़िया पहुंचेगी। यह ट्रेन हर शनिवार को रात 9 बजे खगड़िया में ठहरेगी और 5 मिनट के बाद रवाना होगी, जिससे महाराष्ट्र की यात्रा और आसान हो जाएगी।
दूसरी ट्रेन डिब्रूगढ़-गोमती नगर (15949/15950) हर रविवार को शाम 4:05 बजे खगड़िया पहुंचेगी। यह उत्तर-पूर्व भारत और उत्तर प्रदेश के बीच तेज और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
तीसरी ट्रेन कामाख्या-रोहतक (15671/15672) खगड़िया में रात 12:38 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन असम से चलकर बिहार और हरियाणा के औद्योगिक केंद्रों तक सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, जिससे दिल्ली के निकटवर्ती क्षेत्रों तक यात्रियों की यात्रा आसान हो जाएगी।
रेल प्रशासन का कहना है कि इन ट्रेनों से खगड़िया के व्यापारियों, छात्रों और कामगारों को देश के विभिन्न हिस्सों तक सुविधाजनक और तेज़ यात्रा का लाभ मिलेगा।