
थांदला, 1 मई 2025 | एसडी न्यूज़ एजेंसी
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हिन्दू समाज के आराध्य भगवान परशुराम की जयंती नगर में उत्साह, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत परशुराम वाटिका में पूजा-अर्चना, महाभिषेक एवं महाआरती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके पश्चात नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो पट्टाभिराम मंदिर से आरंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई आज़ाद प्रतिमा चौक पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया परिधान और पुरुषगण पारंपरिक श्वेत वस्त्रों में सुसज्जित होकर शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के प्रतीक शस्त्र फरसा को धारण किए युवाओं ने विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जो उनके पराक्रम और तेजस्विता का प्रतीक माना जाता है।
आतंकी हिंसा के खिलाफ एकजुटता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निहत्थे पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर के मध्य स्थित आज़ाद प्रतिमा पर समस्त ब्राह्मण समाज एवं हिन्दू समुदाय के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया और आतंकवाद के विरुद्ध नारे लगाकर अपना विरोध प्रकट किया।
सांस्कृतिक आयोजन और सामाजिक भागीदारी
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने विभिन्न स्थलों पर भगवा ध्वज के साथ पारंपरिक गरबा भी प्रस्तुत किया, जिससे उत्सव का माहौल और भी जीवंत हो गया। आयोजन में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नगर परिषद के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
मुख्य सहभागी – किशोर आचार्य, राजेन्द्र उपाध्याय, नीरज भट्ट, वत्सल आचार्य, मनोज उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय (मोंटू), कपिल पाठक, पुनीत शुक्ला, तरुण भट्ट, आदित्य शर्मा, ऋषि भट्ट, निलेश उपाध्याय, सजंय जोशी, मनीष भट्ट, अजय जोशी, हितेश आचार्य आदि।
जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता – नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा, जीवदया अभियान के पवन नाहर, राजू धानक, जगदीश प्रजापत समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और देशप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल किया।
Discover more from SD NEWS AGENCY
Subscribe to get the latest posts sent to your email.