
भोपाल: मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे में अहम भूमिका निभाने वाली हॉक फोर्स और बालाघाट पुलिस की बहादुर टीम को अब उनका सम्मान मिला है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने वीरता की मिसाल पेश करने वाले 61 जवानों को ‘आउट ऑफ टर्न’ प्रमोशन देने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।
डीजीपी कैलाश मकवाना के अनुसार, ये जवान बालाघाट के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जोखिम लेकर काम करते हुए मलाजखंड दलम के चार खूंखार एरिया कमेटी सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराने में सफल रहे।
प्रमोशन की स्थिति:
विशेष सशस्त्र बल (SAF) और बालाघाट जिला पुलिस के कुल 61 जवानों में से 60 को तत्काल पदोन्नति मिल गई है। हालांकि, प्रधान आरक्षक संत कुमार धुर्वे के खिलाफ एक अपराधिक प्रकरण होने के कारण उनका प्रमोशन फिलहाल रोक दिया गया है।
प्रमुख नाम और पदोन्नति:
सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर: बिपिन चंद्र खलको, इंदर सिंह बिदूरी, शुभम प्रताप सिंह तोमर, रत्नेश मीणा, नर्वदेश श्रीवास्तव
सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक: मुनेंद्र सिंह
प्रधान आरक्षक (SAF) से सहायक उप निरीक्षक (ASI): रुद्री चंद्र जखमोला, अनिल सिंह भदौरिया, मत्ते सिंह मरावी, उज्जवल घोरमारे, मनोज कुमार यादव, देवेंद्र धुर्वे, रविंद्र कुशवाह, हरेंद्र सिंह, प्रदीप गोसाई, विनोद कुमार मर्सकोले, उमेश कुमार पटेल, विकास कुमार राजपूत
आरक्षक से प्रधान आरक्षक: मुकेश सगर, विवेक परस्ते, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, आशीष रजक, शिवहरि मरावी, प्रवीण धुर्वे, टीकाराम ढकालु, प्रवीण कुमार, असित यादव, राम आशीष यादव, संदीप शर्मा, लोकपाल धाकड़, कृष्णा श्रेष्ठ, जितेंद्र सिंह पटेल, वीर सिंह, शकर चंद्र सरयाम, सुनील परिवार, चंद्रकांत पांडे, सत्यम द्विवेदी, सुनील यादव, देवराज कलमे, सुरेंद्र सिंह मार्को, सुशील उइके
आरक्षक से प्रधान आरक्षक: रामलाल भील, उमेश चंद्र दुबे, संतोष कुमार मरावी, प्रदीप कुमार परते, राजा मालवीय, विशाल कुमार सिंह, नरेंद्र सोनबे, दीपक पवार, कन्हैया मरकाम, सुनील सिंह कुशवाह, मुलायम सिंह, वरुण देव सिंह चाहर, मुनीष कुमार द्विवेदी, नीलेश, महेंद्र सिंह, रवि कुमार यादव, छठु यादव, सलेश कुमार द्विवेदी, संजू शर्मा
नक्सलियों का खात्मा:
इन जवानों की बहादुरी से मलाजखंड दलम की कमर तोड़ दी गई। मुठभेड़ में रीता उर्फ तुब्बी, सुमन, इमला उर्फ तुलसी और रवि मडावी जैसे खूंखार नक्सली मारे गए। इस निर्णय से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात फोर्स का मनोरबल बढ़ने की उम्मीद है।