Friday, May 22

This slideshow requires JavaScript.

देवरिया में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: एक घर में दर्ज हुए बाहरी नाम, डीएम ने जांच के दिए आदेश

देवरिया, 3 फरवरी। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शहर के एक मकान में ऐसे लोगों के नाम दर्ज होने का आरोप है, जिनका उस पते से कोई संबंध नहीं है। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, देवरिया शहर के वार्ड नंबर 32, अबूबकर नगर मोहल्ले में रहने वाले अंजुम रहमान ने आरोप लगाया है कि उनके मकान संख्या 501 में मतदाता सूची के हालिया पुनरीक्षण के बाद सात नए नाम जोड़ दिए गए हैं। उनका कहना है कि सूची में दर्ज किए गए ये नाम ऐसे व्यक्तियों के हैं, जिनका उनके घर से कोई वास्ता नहीं है।

अंजुम रहमान के मुताबिक, पुनरीक्षण से पहले उनके मकान पर पांच मतदाताओं के नाम दर्ज थे। लेकिन नई सूची जारी होने के बाद मकान संख्या में बदलाव दिखाते हुए 501 की जगह 501/2 कर दिया गया और अतिरिक्त नाम जोड़ दिए गए। उन्होंने दावा किया कि उनके मकान का कोई बंटवारा नहीं हुआ है।

मामले की जानकारी होने पर अंजुम रहमान ने जिला प्रशासन से शिकायत कर मतदाता सूची में सुधार की मांग की। शिकायत पर प्रभारी जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जांच के आदेश देते हुए मामले की जिम्मेदारी एसडीएम सदर श्रुति शर्मा को सौंपी है।

इस घटना के सामने आने के बाद मतदाता पुनरीक्षण अभियान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply