Thursday, March 19

Golden Globe 2026: प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर लूटे दिल, निक जोनस की टाई ठीक करती दिखीं देसी गर्ल

हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी। प्रियंका इस बार स्पेशल गेस्ट के रूप में इस इवेंट में शामिल हुईं, जबकि उनके साथ पति निक जोनस भी नजर आए। रेड कार्पेट पर दोनों की जोड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज़ वायरल हो गए।

This slideshow requires JavaScript.

वीडियोज़ में देखा गया कि प्रियंका चोपड़ा निक की बो टाई ठीक करतीं और दोनों कैमरों के सामने कई पोज़ देते नजर आए। वहीं, एक अन्य वीडियो में निक अपने हाथों से प्रियंका के बाल संवारते दिख रहे हैं। इस क्यूट मोमेंट को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें “दुनिया का बेस्ट कपल” बताया।

निक जोनस ने भी एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी टाई खुद सही की और फिर प्रियंका का हाथ थामकर डांस किया। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया।

रेड कार्पेट पर प्रियंका लगातार कैमरों को फोकस करती रही, जबकि निक बार-बार प्रियंका की तरफ देखते नजर आए। फैंस ने इस वीडियो को देखकर कहा कि ऐसा लग रहा था कि निक प्रियंका से आई कॉन्टैक्ट बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि रेड कार्पेट पर अधिकांश ध्यान प्रियंका की ओर केंद्रित था और निक थोड़े असहज नजर आए।

इवेंट में प्रियंका अवॉर्ड प्रजेंटर के रूप में भी शामिल हुईं। उन्हें स्टेज पर बुलाया गया, जहां उन्होंने कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स पेश किए। इस अवॉर्ड शो में जॉर्ज क्लूनी, माइली साइरस, पामेला एंडरसन, मैकॉले कल्किन, आयो एडेबिरी, रेजिना हॉल समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए। इवेंट को कॉमेडियन निक्की ग्लेजर ने लगातार दूसरे साल होस्ट किया।

गोल्डन ग्लोब 2026 में प्रियंका और निक की जोड़ी ने साबित कर दिया कि रेड कार्पेट पर उनकी केमिस्ट्री किसी भी हॉलीवुड सितारे को टक्कर दे सकती है।

 

Leave a Reply