Sunday, February 1

खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी का नया गाना मचा रहा तहलका, फैन्स कर रहे जमकर तारीफ

सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाल मचा दिया है। खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी का नया भोजपुरी गाना राजा हमरा से रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने को अब तक यूट्यूब पर 1.7 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

This slideshow requires JavaScript.

इस गाने में दोनों की जोड़ी दर्शकों के दिलों को फिर से छू रही है। खेसारी लाल यादव ने खुद गाने को अपनी आवाज दी है, जबकि अकांक्षा पुरी को आवाज दी है शिल्पी राज ने। लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी के हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा का है।

फैन्स ने इस गाने पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। किसी ने लिखा, छा गैलय हो खेसारी भइया, ट्रेंडिंग स्टार। एक अन्य ने कहा, गाने को 2x स्पीड में देखें, व्यूज जल्दी पूरे होंगे। वहीं एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, पवन तू रहबो पेंडिंग में, खेसारी रहिए ट्रेंडिंग में।

इसके साथ ही खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी ने इस गाने पर अपना रील भी शेयर किया है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फैन्स ने रील पर भी लिखा, जियो हो खेसारी भैया।

आकांक्षा पुरी की बात करें तो उन्होंने पहले भी भोजपुरी सिंगल कमर 28′ रिलीज किया था, जिसमें वह सिंगर नीलकमल सिंह के साथ नजर आईं। अगले चार महीनों में उनके चार और गाने रिलीज होने वाले हैं।

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी पहले भी कई हिट गानों में नजर आ चुकी है, जैसे: लटक जईब‘, ‘बदनाम तहरा से‘, ‘सरसों के तेलवा‘, ‘लोहा गरमऔरअहिरान। इन गानों ने लाखों व्यूज बटोर चुके हैं। इसके अलावा आकांक्षा पुरी जल्द ही खेसारी लाल के साथ फिल्म अग्निपरीक्षा में भी डेब्यू करेंगी।

खेसारी लाल यादव और अकांक्षा पुरी की जोड़ी इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है।

 

Leave a Reply