
नई दिल्ली: जो अभ्यर्थी भारतीय सेना, नौसेना या एयरफोर्स में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं, उनके लिए UPSC CDS 2026 परीक्षा एक सुनहरा मौका है। इस साल CDS I 2026 परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा क्रैक करने के लिए सिलेबस और टॉपिक वाइज तैयारी करना बेहद जरूरी है।
सीडीएस परीक्षा का महत्व:
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित यह परीक्षा वर्ष में दो बार होती है। सफल उम्मीदवार इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एयर फोर्स एकेडमी (IFA) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में प्रशिक्षण के लिए चुने जाते हैं।
टॉपिक वाइज सिलेबस:
- इंग्लिश (100 मार्क्स)
- वाक्य सुधार और संशोधन
- वाक्य व्यवस्था, रिक्त स्थान
- पर्यायवाची और विलोम शब्द
- मुहावरे और वाक्यांश
- पठन बोध (Comprehension)
- शब्दों का चयन और क्रम
- जनरल नॉलेज (100 मार्क्स)
- इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र
- समसामयिक घटनाएँ और खेल
- विज्ञान: भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान
- रक्षा संबंधी पुरस्कार, पर्यावरण, समाजशास्त्र, साहित्य, लेखक और संस्कृति
- एलीमेंट्री मैथिमेटिक्स (100 मार्क्स)
- अंकगणित: संख्या प्रणाली, प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात, ब्याज, समय-गति आदि
- बीजगणित: बहुपद, द्विघात समीकरण, HCF & LCM, रैखिक समीकरण
- ज्यामिति: रेखाएं, कोण, त्रिभुज, समरूपता, क्षेत्रमिति, वृत्त
- त्रिकोणमिति: sin, cos, tan, ऊंचाई और दूरी
- सांख्यिकी: डेटा संग्रह, तालिका और ग्राफिकल प्रतिनिधित्व
चयन प्रक्रिया:
- लिखित परीक्षा: इंग्लिश, जनरल नॉलेज और मैथ (IMA, INA, IFA)
- OTA: केवल इंग्लिश और GK
- SSB इंटरव्यू: लिखित परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए
- स्टेज I: प्रारंभिक स्क्रीनिंग
- स्टेज II: इंटरव्यू, ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर टास्क, साइकोलॉजी टेस्ट और कॉन्फ्रेंस (चार दिन तक)
सीडीएस परीक्षा में सफलता पाने के लिए अभ्यर्थियों को सिलेबस के अनुसार व्यवस्थित तैयारी और प्रैक्टिस करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।