Friday, January 2

Pics: दृष्टि धामी ने पहली बार दिखाया बेटी लीला का चेहरा, क्यूटनेस और एक्सप्रेशन देख फैंस हुए फिदा

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली, 2 जनवरी 2026: टीवी और वेब की लोकप्रिय एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने मां बनने के एक साल दो महीने बाद अपनी बेटी लीला खेमका का चेहरा पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर किया। तस्वीरें वायरल हो गई हैं और फैंस उनकी क्यूटनेस और प्यारे एक्सप्रेशंस पर फिदा हो गए हैं।

 

फैंस और सेलेब्स ने किया प्यार बरसाने का सिलसिला

 

दृष्टि धामी ने 1 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,

“हैलो दुनियावालों, मिलिए लीला खेमका से।”

 

तुरंत ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। अभिनेता करणवीर ग्रोवर ने लिखा, “हैलो लीला, भगवान का आशीर्वाद रहे।” वहीं जेनिफर विंगेट ने लीला को परी बताया। सोनाली बेंद्रे, आरती सिंह, सुरभि ज्योति और आश्का गोराडिया समेत कई सितारों ने नन्ही लीला पर प्यार लुटाया।

 

दृष्टि धामी की बेटी लीला

 

दृष्टि ने साल 2024 में बेटी की मां बनने की खुशी फैंस के साथ साझा की थी। बेटी लीला अब एक साल दो महीने की हो चुकी हैं। इससे पहले दृष्टि ने अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन उसका चेहरा कभी रिवील नहीं किया था। अब जब उन्होंने चेहरा दिखाया, तो फैंस उसकी मासूमियत और प्यारे एक्सप्रेशंस पर तारीफों की झड़ी लगा रहे हैं।

 

दृष्टि धामी का करियर

 

दृष्टि धामी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हिट टीवी शोज ‘मधुबाला: एक इश्क़ एक जुनून’, ‘गीत हुई सबसे पराई’ और ‘एक था राजा एक थी रानी’ में काम किया। ओटीटी पर दृष्टि ने ‘दुरंग’ और ‘द एंपायर’ जैसी वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। 7 साल से उन्होंने टीवी से दूरी बनाई है। उनका पिछला शो ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ 2017 में आया था।

 

निजी जीवन: पति और लव स्टोरी

 

दृष्टि धामी ने बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी की थी। दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 21 फरवरी 2015 को दोनों शादी के बंधन में बंधे और साल 2024 में अपनी बेटी लीला की मां बनीं।

 

 

Leave a Reply