Tuesday, December 23

RBSE 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा 2026: 19 फरवरी से शुरू, देखें पूरा टाइम टेबल

 

This slideshow requires JavaScript.

बीकानेर (राजस्थान): राजस्थान 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने RBSE 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है।

राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं 5वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक चलेगी। दोनों परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में, दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगी।

यह पहली बार है जब राजस्थान बोर्ड की 5वीं और 8वीं क्लास की परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित की जा रही हैं। इससे पहले ये परीक्षाएं अप्रैल में होती थीं।

राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 टाइम टेबल

तारीख दिन विषय
19 फरवरी 2026 गुरुवार अंग्रेजी (02)
20 फरवरी 2026 शुक्रवार अंतराल
21 फरवरी 2026 शनिवार हिंदी (01)
22 फरवरी 2026 रविवार रविवार अवकाश
23 फरवरी 2026 सोमवार विज्ञान (07)
24 फरवरी 2026 मंगलवार अंतराल
25 फरवरी 2026 बुधवार सामाजिक विज्ञान (08)
26 फरवरी 2026 गुरुवार अंतराल
27 फरवरी 2026 शुक्रवार गणित (09)
28 फरवरी 2026 शनिवार अंतराल
01 मार्च 2026 रविवार रविवार अवकाश
02 मार्च 2026 सोमवार होलिका दहन अवकाश
03 मार्च 2026 मंगलवार धूलंडी (होली) अवकाश
04 मार्च 2026 बुधवार तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/गुजराती/सिन्धी/पंजाबी/संस्कृतम्)

राजस्थान 5वीं बोर्ड परीक्षा 2026 टाइम टेबल

तारीख दिन विषय
20 फरवरी 2026 शुक्रवार अंग्रेजी
21 फरवरी 2026 शनिवार अंतराल
22 फरवरी 2026 रविवार रविवार अवकाश
23 फरवरी 2026 सोमवार अंतराल
24 फरवरी 2026 मंगलवार गणित
25 फरवरी 2026 बुधवार अंतराल
26 फरवरी 2026 गुरुवार हिंदी
27 फरवरी 2026 शुक्रवार अंतराल
28 फरवरी 2026 शनिवार पर्यावरण अध्ययन
01 मार्च 2026 रविवार रविवार अवकाश
02 मार्च 2026 सोमवार होलिका दहन अवकाश
03 मार्च 2026 मंगलवार धूलंडी (होली) अवकाश
04 मार्च 2026 बुधवार अंतराल
05 मार्च 2026 गुरुवार विशेष विषय (संस्कृत/उर्दू/सिन्धी)

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 की डेटशीट पहले ही जारी हो चुकी है। 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी।

RBSE की डेटशीट जारी होने के बाद 5वीं और 8वीं क्लास के छात्रों को अपने टाइम टेबल की बेसब्री से प्रतीक्षा थी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के अनुसार तैयारी का पूरा शेड्यूल बनाकर पढ़ाई में जुट जाएं।

 

Leave a Reply