Thursday, August 13

Tag: ujjain

एक ही कार चार लोगों को बेचकर लाखों की ठगी का आरोप
Crime, Madhya Pradesh, Organized Crime, Police, State

एक ही कार चार लोगों को बेचकर लाखों की ठगी का आरोप

बड़नगर में वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल बड़नगर। नगर में वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर कथित रूप से बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो दलालों ने एक ही स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MP09CJ2292) को अलग-अलग समय पर चार लोगों को बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, मामले में प्रवीण पंवार एवं विक्रम सिंह गौड़ (निवासी संगम चौराहा, बड़नगर/रतलाम) पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संबंधित वाहन मूल रूप से प्रेम सिंह पाल, निवासी राजगढ़ नाका, झाबुआ के नाम पर पंजीकृत बताया गया है। पहला सौदा पीड़िता आशना खान, पति अतहर खान, निवासी बड़नगर ने आरोप लगाया कि रतलाम निवासी अभिषेक देवड़ा के माध्यम से उन्हें उक्त कार ₹2.20 लाख में...
विप्र सेना उज्जैन संभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, शिवम शर्मा बने संभाग कार्यकारिणी अध्यक्ष
Madhya Pradesh, State

विप्र सेना उज्जैन संभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, शिवम शर्मा बने संभाग कार्यकारिणी अध्यक्ष

उज्जैन। (सद्वार्ता) विप्र सेना के संगठन विस्तार को गति देते हुए उज्जैन संभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पं. रोहित नागर, प्रदेश प्रभारी सुनील शर्मा तथा उज्जैन संभाग अध्यक्ष पं. समरथ शर्मा की अनुशंसा पर की गई हैं। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार पं. शिवम शर्मा (नांदेड़) को संभाग कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राकेश शर्मा (महिदपुर) को संभाग उपाध्यक्ष, डॉ. श्रीपाल शर्मा (सेमलिया, महिदपुर) तथा पं. विनोद शर्मा (पेटलावद, महिदपुर) को संभाग महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। संगठन नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे विप्र सेना की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने, समाज को संगठित करने तथा सेवा और जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करने में महत...
शतरंज स्टार चार्वी मेहता को मिलेगा जैन विभूति अलंकरण, मुंबई में होगा सम्मान
Madhya Pradesh, Sports, State

शतरंज स्टार चार्वी मेहता को मिलेगा जैन विभूति अलंकरण, मुंबई में होगा सम्मान

उज्जैन। देश की अग्रणी पैरा शतरंज खिलाड़ी और मध्य प्रदेश का गौरव चार्वी मेहता को उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए 26 जुलाई को मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में "जैन विभूति अलंकरण" से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जैन समाज के 108 समूह द्वारा आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा। चार्वी मेहता पैरा शतरंज में चार बार की राष्ट्रीय महिला चैंपियन हैं। वे मध्य प्रदेश की पहली शतरंज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। इसके साथ ही उन्होंने 24वीं वर्ल्ड इंडिविजुअल चेस चैंपियनशिप में शतरंज की तीनों विधाओं—क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज—में कुल तीन पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को मजबूत किया। चार्वी, अंतरराष्ट्रीय मल्लखंभ अंपायर एवं विक्रम और विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित डॉ. आशीष मेहता तथा इंजीनियर तरूश्री मेहता की सुपुत्री ...
उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी लालजी देसाई का उज्जैन में भव्य स्वागत
Madhya Pradesh, Odisha, State

उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी लालजी देसाई का उज्जैन में भव्य स्वागत

उज्जैन | (सद्वार्ता) अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठन मंत्री एवं उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री लालजी देसाई का उज्जैन आगमन पर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. चैन सिंह चौधरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने श्री देसाई का पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यंग ब्रिगेड सेवादल जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. विजय बोडाना, बड़नगर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष निलेश शर्मा (एडवोकेट), तराना ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विनोद जायसवाल, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, महिला कांग्रेस सेवादल नेता सीमा पटेल, लीलाबाई चौहान, शेर खान, हुकुम सिंह, आंजना, विजय कसाना, हेमंत पवार, सोहिल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी एवं कार्यकर...
सउनि लोकेन्द्र सिंह बैस उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत, थाना जीवाजीगंज में हुआ सम्मान समारोह
Madhya Pradesh, Police, State

सउनि लोकेन्द्र सिंह बैस उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत, थाना जीवाजीगंज में हुआ सम्मान समारोह

उज्जैन। (SDNA)पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत जिला उज्जैन के थाना जीवाजीगंज में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) लोकेन्द्र सिंह बैस को उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के उपलक्ष्य में थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह बैस के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इसके बाद थाना स्टाफ ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिंह बैस ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है। उन्होंने अपनी पदोन्नति का श्रेय बाबा महाकाल के आशीर्वाद को देते हुए कहा कि एक साधारण सिपाही से उपनिरीक्षक पद तक की उनकी यात्रा भगवान महाकाल की असीम कृपा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से संभव हो सकी। सम्मान समा...
उज्जैन में 25 जुलाई को मनाया जाएगा आला हजरत का 108वां उर्स
Devotional, Madhya Pradesh, State

उज्जैन में 25 जुलाई को मनाया जाएगा आला हजरत का 108वां उर्स

मुंबई और उत्तर प्रदेश से पहुंचे इस्लामिक विद्वान करेंगे संबोधन उज्जैन, 24 जुलाई।उज्जैन के के.डी. गेट स्थित कुरैशी जमातखाना (मदीना मस्जिद) में शनिवार, 25 जुलाई की रात 9 बजे इमाम अहले सुन्नत आला हजरत इमाम अहमद रज़ा ख़ाँ फाज़िले बरेलवी (रह.) का 108वां उर्स श्रद्धा एवं अकीदत के साथ मनाया जाएगा। आयोजकों के अनुसार ईशा की नमाज के बाद आयोजित होने वाले इस धार्मिक जलसे में पहली बार उज्जैन पधार रहे खलीफा-ए-हुजूर ताजुश्शरिया एवं इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती साजिद अली मिस्बाही (मुंबई, महाराष्ट्र) विशेष खिताब फरमाएंगे। इसके अलावा खलीफा-ए-हुजूर गयासे मिल्लत सैयद हसनैन मियां साहब (बकाई, उत्तर प्रदेश) भी अपने विचार रखेंगे। यह आयोजन दारुल उलूम रजविया गरीब नवाज एवं फिक्रे रज़ा ग्रुप, उज्जैन के तत्वावधान में खादिम-ए-अहले सुन्नत सैयद इजहार अहमद रज़वी की निगरानी में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की जानकारी मोह...
भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
Madhya Pradesh, State

भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

असंगठित ई-रिक्शा चालक-परिचालक संघ ने श्रमिक एकता और संगठन की मजबूती का लिया संकल्प उज्जैन, 24 जुलाई। (सद्वार्ता)असंगठित ई-रिक्शा चालक-परिचालक संघ द्वारा भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रमिकों ने संगठन के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश निजी परिवहन मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश संगठन मंत्री युवराज सिंह राणावत (राणा जी) उपस्थित रहे। उनके साथ गोपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष मनीष बढ़ई, वरिष्ठ पदाधिकारी हरिशंकर जी, रिक्शा संघ के अध्यक्ष बल्लू सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक मौजूद रहे। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि भारत...