लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने ₹81.34 लाख के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, खेड़ारामपुर विद्यालय के लिए ₹30 लाख की घोषणा
कोटा, 24 जुलाई। लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी ने शुक्रवार को लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत खेड़ारामपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में तीन नए कक्षा-कक्षों के निर्माण के लिए विधायक कोष से ₹30 लाख की घोषणा की।
विधायक कल्पना देवी ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय में पेयजल सुविधा सुदृढ़ करने के लिए एक वाटर कूलर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत खेड़ारामपुर में निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिका...

