Wednesday, July 22

This slideshow requires JavaScript.

जंतर-मंतर पहुंचे मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, CJP के प्रदर्शन को दिया समर्थन

नई दिल्ली, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल बुधवार को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचे, जहां कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलनकारियों का समर्थन किया।

This slideshow requires JavaScript.

प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने के बाद मनोज जरांगे पाटिल ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर चर्चा की। उनके पहुंचने से प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर विभिन्न सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन जारी है, जिसमें अलग-अलग संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी हो रही है। इसी क्रम में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

मनोज जरांगे पाटिल लंबे समय से मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करते रहे हैं। उनके जंतर-मंतर पहुंचने को प्रदर्शन को व्यापक सामाजिक और राजनीतिक समर्थन मिलने के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply