अमेरिका में रेडियो स्टेशन हैक, नकली आपातकालीन अलर्ट से लोग दहशत मेंअमेरिका में रेडियो स्टेशन हैक, नकली आपातकालीन अलर्ट से लोग दहशत में
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में साइबर हमलों की नई घटना सामने आई है। हैकर्स ने देश भर के कई रेडियो स्टेशनों में सेंध लगाकर नकली इमरजेंसी अलर्ट और अनुचित कंटेंट प्रसारित किया, जिससे हजारों श्रोतागण प्रभावित हुए।
कहाँ-कहाँ हुआ हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह साइबर हमला पिछले हफ्ते वर्जीनिया के NPR एफिलिएट WVTF और ह्यूस्टन में ESPN 97.5 पर डलास काउबॉयज के मैच के दौरान हुआ। हैकर्स ने इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम (EAS) का इस्तेमाल किया, जिसमें आमतौर पर तूफान, बवंडर जैसी आपदाओं की चेतावनी दी जाती है।
ह्यूस्टन में श्रोताओं को फुटबॉल मैच की जगह नकली आपातकालीन टोन, नस्लवादी कंटेंट और हैकर्स के सोशल मीडिया प्रचार सुनाई दिए। वर्जीनिया स्टेशन ने बताया कि हैकर्स ने उनके बैकअप ऑडियो सिस्टम का फायदा उठाया और मेन फीड में अचानक सन्नाटा छा जाने पर अपनी मर्जी का कंटेंट चला दिया।
क्यों...










