Tech History: एंड्रॉयड लॉलीपॉप ने 11 साल पहले बदल दी गेम की दिशा
नई दिल्ली: एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप वह अपडेट था जिसने फीके और बिखरे-बिखरे एंड्रॉयड को पहली बार मॉडर्न और स्मार्ट लुक दिया। मटीरियल डिजाइन, तेज परफॉर्मेंस, बेहतर बैटरी और नए फीचर्स ने एंड्रॉयड की पहचान पूरी तरह बदल दी। इसकी छाप आज भी एंड्रॉयड 16 में देखी जा सकती है।
लॉलीपॉप से पहले क्या हुआ?एंड्रॉयड की शुरुआत 2008 में Android 1.0 से हुई। शुरुआती वर्जन फीके और बेसिक थे, आइकॉन साधारण और यूजर इंटरफेस बिखरा हुआ। इसके बाद Donut, Eclair, Gingerbread आए लेकिन डिजाइन में सुधार कम था।
Ice Cream Sandwich और KitKat कुछ सुधार लेकर आए, लेकिन एंड्रॉयड को ओवरऑल डिजाइन चेंज की जरूरत थी। अलग-अलग कंपनियों के कस्टम स्किन्स (जैसे सैमसंग का टचविज ओएस) ने यूजर इंटरफेस और उलझा दिया।
लॉलीपॉप ने बदल दी कहानी2014 में आया Android 5.0 लॉलीपॉप मटीरियल डिजाइन के साथ आया। इसे स्मार्टफोन के “नए कपड़े” की तरह समझा जा ...










