TRAI डेटा: नए ग्राहकों में जियो नंबर-1, एयरटेल ने बनाए कदम, Vi को लगा तगड़ा झटका
टेलीकॉम सेक्टर में अक्टूबर महीने की रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार रिलायंस जियो ने एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों की संख्या के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया है। वहीं एयरटेल ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है, जबकि वोडाफोन-आइडिया (Vi) को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक
अक्टूबर 2025 में जियो ने 19.97 लाख नए मोबाइल कनेक्शन जोड़े, जिसके साथ कंपनी के कुल ग्राहक बढ़कर 48.47 करोड़ हो गए। यह जियो को देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के रूप में और मजबूत स्थिति में खड़ा करता है। ग्राहक वृद्धि के मामले में यह जियो का लगातार सकारात्मक प्रदर्शन है।
एयरटेल भी रहा मजबूती से दूसरे स्थान पर
भारती एयरटेल ने भी इस अवधि में अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने 12.52 लाख नए मोबाइल यूज...










