वोडाफोन-आईडिया का बड़ा तोहफा: 61 रुपये रिचार्ज में 25,000 रुपये का इंश्योरेंस, खोया फोन तो मिलेगा मुआवजा
नई दिल्ली। वोडाफोन-आईडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त तोहफा पेश किया है। कंपनी ने तीन नए प्रीपेड डेटा प्लान लॉन्च किए हैं, जिनके साथ फोन का इंश्योरेंस फ्री मिलेगा। इस इंश्योरेंस को Aditya Birla Health Insurance Company (ABHICL) के माध्यम से दिया जाएगा और यह फोन चोरी या खो जाने की स्थिति में क्लेम किया जा सकता है।
सबसे सस्ता प्लान केवल 61 रुपये का है, लेकिन इसके बदले में आपको 25,000 रुपये तक का हैंडसेट लॉस इंश्योरेंस मिलेगा। इसका मतलब है कि सिर्फ एक डेटा पैक रिचार्ज कराने पर आपका स्मार्टफोन सालभर सुरक्षित रहेगा।
Vi के नए डेटा प्लानVi ने तीन अलग-अलग प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं:
251 रुपये का प्लान: 10GB डेटा, वैलिडिटी 30 दिन, इंश्योरेंस पूरे साल के लिए।
201 रुपये का प्लान: 10GB डेटा, वैलिडिटी 30 दिन, इंश्योरेंस 6 महीने के लिए।
61 रुपये का प्लान: 2GB डेटा, वैलिडिटी ...










