अमेरिका ने AI में चीन को पीछे छोड़ने की तैयारी, अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाएगा
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस में अमेरिका ने चीन को पछाड़ने के लिए एक बड़ा और अनोखा कदम उठाया है। अमेरिकी कंपनी एथरफ्लक्स अब अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर बनाने जा रही है। कंपनी ने इसे ‘गैलेक्टिक ब्रेन’ नाम दिया है।
अंतरिक्ष में डेटा सेंटर की खासियतधरती पर AI को ट्रेन करने और चलाने के लिए बड़े-बड़े डेटा सेंटर बहुत ज्यादा बिजली खपत करते हैं। यह न केवल महंगा है बल्कि ठंडा करने में भी भारी बिजली लगती है। एथरफ्लक्स ने बताया कि अंतरिक्ष में ठंड और सूर्य की रोशनी का इस्तेमाल कर डेटा सेंटर को लगातार ठंडा और बिजली प्रदान किया जा सकेगा, यानी आम के आम और गुठलियों के भी दाम।
कंपनी 2026 में अपना पहला सोलर सैटेलाइट लॉन्च करेगी और 2027 के शुरुआती तीन महीनों में ‘गैलेक्टिक ब्रेन’ का पहला डेटा सेंटर अंतरिक्ष में भेजेगी। ये सैटेलाइट धरती की ऑर्बिट में रहेंगे और इंफ्रारेड लेजर के माध्यम स...










