Future Tech 2026: रोबोट्स की दहाड़, चमत्कारिक काम लेकिन खड़ी हैं 4 बड़ी चुनौतियां
नई दिल्ली: साल 2026 टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए बड़ा साल होने वाला है। ह्यूमनॉइड रोबोट्स अब घरों, गोदामों और फैक्ट्रियों में काम करने लगेंगे। कंपनियां दावा कर रही हैं कि ये रोबोट दुनिया बदल देंगे। लेकिन इनके साथ कुछ बड़ी समस्याएं भी खड़ी हैं, जिन्हें पहले सुलझाना जरूरी है।
1. इंसानों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती:सीनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इन रोबोट्स से इंसानों की सुरक्षा फिलहाल पूरी तरह सुनिश्चित नहीं है। कुछ रोबोट जैसे डिजिट गोदामों में काम कर रहे हैं, लेकिन अभी इंसानों के साथ काम नहीं कर सकते। गलती से किसी को चोट लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। कंपनियां सुरक्षा तकनीक पर काम कर रही हैं, लेकिन अभी यह पूरी तरह तैयार नहीं है।
2. प्राइवेसी का खतरा:घर में इस्तेमाल होने वाले रोबोट्स में कैमरा और माइक्रोफोन लगे होते हैं। इससे बच्चों, पालतू जानवरों और कीमती सामान की प्राइवेसी को खतरा हो सक...










