Realme का धमाका: 7000mAh बैटरी वाले दो नए स्मार्टफोन लॉन्च, एक चार्ज में चलेंगे दो दिन, कीमत ₹13,999 से शुरू
स्मार्टफोन बाजार में रियलमी ने एक बार फिर बड़ा दांव खेलते हुए Realme Narzo 90 Series के तहत दो नए स्मार्टफोन Narzo 90x और Narzo 90 भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इन फोन्स की सबसे बड़ी खासियत है 7000mAh की दमदार बैटरी, जो कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है।
रियलमी ने इन स्मार्टफोन्स को 144Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Android 15, और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है। इनकी शुरुआती कीमत ₹13,999 रखी गई है और पहली सेल में ग्राहकों को ₹2000 तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
Narzo 90x: बड़ी स्क्रीन और दमदार परफॉर्मेंस
Realme Narzo 90x में
6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले
144Hz रिफ्रेश रेट
1200 निट्स पीक ब्राइटनेस
दी गई है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग बेहद स्मूथ होगी। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और VC कूलिंग सिस्टम मौजूद है, जिससे लंबे सम...










