Wednesday, July 22

technology

आईफोन का सबसे बड़ा बदलाव! 20वीं सालगिरह पर Apple लाएगा ऑल-स्क्रीन iPhone, न नॉच… न डायनामिक आइलैंड… न बेज़ल
technology

आईफोन का सबसे बड़ा बदलाव! 20वीं सालगिरह पर Apple लाएगा ऑल-स्क्रीन iPhone, न नॉच… न डायनामिक आइलैंड… न बेज़ल

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने की तैयारी है। Apple अपने iPhone की 20वीं एनीवर्सरी पर ऐसा स्मार्टफोन लाने की योजना बना रहा है, जो डिजाइन के मामले में अब तक के सभी आईफोन से बिल्कुल अलग होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2027 में Apple एक ऐसा iPhone लॉन्च कर सकता है, जिसमें सामने की तरफ सिर्फ और सिर्फ डिस्प्ले नजर आएगा। 2007 से 2027: iPhone के 20 साल और नया इतिहास Apple ने पहला iPhone साल 2007 में लॉन्च किया था। ठीक उसी तरह जैसे 10वीं सालगिरह पर iPhone X के जरिए कंपनी ने नॉच वाला डिजाइन पेश किया था, वैसे ही 20वीं सालगिरह पर Apple एक और क्रांतिकारी डिजाइन लाने की तैयारी में है। यह नया iPhone मौजूदा मॉडलों से पूरी तरह अलग होगा। एक कोने से दूसरे कोने तक सिर्फ स्क्रीन टेक वेबसाइट The Information की रिपोर्ट के अनुसार, इस खास iPhone में न नॉच होगा, न होल-पंच और न ही डाय...
ChatGPT Images लॉन्च: गूगल ‘नैनो बनाना’ को चुनौती, भारतीय यूजर्स के लिए साड़ी-लैंडस्केप सहित कई खास स्टाइल
technology

ChatGPT Images लॉन्च: गूगल ‘नैनो बनाना’ को चुनौती, भारतीय यूजर्स के लिए साड़ी-लैंडस्केप सहित कई खास स्टाइल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है। ओपनएआई ने भारत समेत दुनिया भर के यूजर्स के लिए नया AI टूल ChatGPT Images लॉन्च कर दिया है, जो सीधे तौर पर गूगल के लोकप्रिय इमेज जनरेशन टूल ‘नैनो बनाना’ को चुनौती देता है। खास बात यह है कि इसमें भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए कई लोकल स्टाइल जोड़े गए हैं। ओपनएआई द्वारा पेश किया गया ChatGPT Images एक एडवांस्ड इमेज जनरेशन टूल है, जिसकी मदद से यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए हाई-क्वालिटी तस्वीरें बना सकते हैं। कंपनी का दावा है कि यह टूल चार गुना ज्यादा तेजी से और ज्यादा सटीक एडिटिंग के साथ इमेज तैयार करता है। भारतीय यूजर्स के लिए खास स्टाइल ChatGPT Images को भारत में लोकप्रिय बनाने के लिए ओपनएआई ने कई देसी और सांस्कृतिक स्टाइल शामिल किए हैं। इनमें ‘साड़ी लैंडस्केप’, बॉलीवुड पोस्टर, त्योहारों से जुड़े विजुअल, नव...
सैमसंग गैलेक्सी डेज सेल शुरू, स्मार्टफोन पर 17 हजार रुपये तक की बड़ी बचतनया फोन खरीदने का सुनहरा मौका, एक्सचेंज, पेयर-अप डील और केयर प्लस जैसे फायदे
technology

सैमसंग गैलेक्सी डेज सेल शुरू, स्मार्टफोन पर 17 हजार रुपये तक की बड़ी बचतनया फोन खरीदने का सुनहरा मौका, एक्सचेंज, पेयर-अप डील और केयर प्लस जैसे फायदे

साल 2025 के अंत से पहले नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए सैमसंग ने शानदार मौका दिया है। कंपनी ने Samsung Galaxy Days Sale की शुरुआत कर दी है, जिसमें गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर 17,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। यह दो दिन की स्पेशल सेल 16 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक चल रही है और इसके सभी ऑफर्स लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। एक्सचेंज पर मिलेगा बड़ा फायदा इस सेल के तहत सैमसंग अपने चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन्स पर 12,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दे रहा है। यानी पुराने फोन को बदलकर नया गैलेक्सी फोन खरीदने पर ग्राहकों को सीधी और बड़ी छूट मिल सकती है। पेयर-अप डील्स से इकोसिस्टम होगा मजबूत सैमसंग ने इस सेल में ‘पेयर-अप डील्स’ भी पेश की हैं। इसके तहत अगर ग्राहक नए स्मार्टफोन के साथ गैलेक्सी स्मार्टवॉच, ईयरबड्स या अन्य एक्सेसरीज खरीदते ह...
स्कूलों में एआई की निगरानी: सुरक्षा या बच्चों की निजता पर खतरा?
technology

स्कूलों में एआई की निगरानी: सुरक्षा या बच्चों की निजता पर खतरा?

अमेरिका के स्कूलों में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं के बीच अब बच्चों की सुरक्षा के नाम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है। लेकिन यह तकनीक सुरक्षा के साथ-साथ निजता पर गंभीर सवाल भी खड़े कर रही है। अमेरिका के कई स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक एआई सिस्टम लगाए गए हैं। इनमें चेहरा पहचानने वाले कैमरे, हथियार पहचानने वाले सेंसर, ड्रोन निगरानी और यहां तक कि वॉशरूम में लगाए गए ऐसे डिवाइस भी शामिल हैं जो आवाज सुन सकते हैं। इनका दावा है कि अगर कोई बच्चा मदद के लिए चिल्लाए या कोई संदिग्ध गतिविधि हो, तो तुरंत अलर्ट मिल जाए। वॉशरूम तक पहुंची निगरानीफोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स हाई स्कूल जैसे संस्थानों में यह सिस्टम बेहद उन्नत है। यहां एआई कैमरे चेहरों को डेटाबेस से मिलाते हैं, वीडियो फुटेज से हिंसा के ...
2026 में मोबाइल रिचार्ज होंगे महंगे, 16–20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें, एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा
technology

2026 में मोबाइल रिचार्ज होंगे महंगे, 16–20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें, एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा

मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। अगले साल यानी 2026 में भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां – रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया – मोबाइल रिचार्ज की कीमतें 16 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। इस बढ़ोतरी का असर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों पर पड़ेगा। रिचार्ज महंगा होने का कारण मॉर्गन स्टैनली की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां अपने कारोबार को मजबूत करना और 5G नेटवर्क में निवेश बढ़ाना चाहती हैं। इसके लिए सस्ते प्लान हटाए जा रहे हैं और ओटीटी फायदे महंगे प्लान में डालकर ग्राहकों को महंगे प्लान चुनने पर मजबूर किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में भी रिचार्ज की कीमतें लगातार बढ़ी हैं: 2019: 15–50% 2021: 20–25% 2024: 10–20% इस साल की तुलना में, अगले साल की बढ़ोतरी इससे भी ज्यादा हो सकती है। कौनसे कंपनी को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा? रिपोर्ट में कहा गया ह...
दुनिया की पहली पूरी तरह रोबोट-चालित AI रिसर्च लैब, इंसान सिर्फ मॉनिटरिंग करेगा
technology

दुनिया की पहली पूरी तरह रोबोट-चालित AI रिसर्च लैब, इंसान सिर्फ मॉनिटरिंग करेगा

गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी डीपमाइंड ब्रिटेन में अपनी पहली पूरी तरह ऑटोमेटेड रिसर्च लैब खोलने जा रही है। यह लैब साल 2026 में शुरू होगी और इसमें इंसान नहीं, केवल रोबॉट्स और AI काम करेंगे। इंसानों का दखल सिर्फ मॉनिटरिंग और परिणामों की व्याख्या तक सीमित रहेगा। लैब का उद्देश्य और फोकस डीपमाइंड की इस लैब का मुख्य फोकस नए मटेरियल्स जैसे: बैटरियां सेमीकंडक्टर चिप्स सोलर पैनल सुपरकंडक्टर इन मटेरियल्स का उपयोग मेडिकल इमेजिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और कंप्यूटर टेक्नॉलजी को अगले स्तर तक ले जाने में किया जाएगा। डीपमाइंड के CEO और नोबेल पुरस्कार विजेता डेमिस हैसाबिस का कहना है,"AI में वैज्ञानिक खोजों का नया युग शुरू करने और रोजमर्रा की जिंदगी बेहतर बनाने की जबरदस्त ताकत है। ऑटोमेटेड रिसर्च लैब से इस ताकत को रफ्तार मिलेगी।" लैब कैसे काम करेगी? पारंपरिक रिसर्च लैब...
Tech Future: 100 फीट दूर से फोन-लैपटॉप होंगे चार्ज, बिना चार्जर के डिवाइस हमेशा ऑन
technology

Tech Future: 100 फीट दूर से फोन-लैपटॉप होंगे चार्ज, बिना चार्जर के डिवाइस हमेशा ऑन

सोचिए, आप एयरपोर्ट पर हैं या मॉल में घूम रहे हैं और आपका फोन अपने आप चार्ज हो रहा है, बिना किसी तार या चार्जर के। यह अब सिर्फ ख्याली बात नहीं, बल्कि भविष्य की वायरलेस चार्जिंग तकनीक की असली तस्वीर है। मौजूदा वायरलेस चार्जिंग की समस्या आज की वायरलेस चार्जिंग तकनीक पूरी तरह वायरलेस नहीं है। इसके लिए आपको चार्जिंग पैड को वायर से कनेक्ट करना पड़ता है और फोन को उसी पैड पर रखना होता है। अगर चार्जिंग कॉइल सही तरीके से मैच नहीं करती, तो या तो फोन चार्ज ही नहीं होता या बहुत धीरे चार्ज होता है। नई वायरलेस टेक्नोलॉजी कैसे काम करेगी? साउथ कोरिया की सेजोंग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी प्रणाली विकसित की है, जो लगभग 100 फीट दूर से भी डिवाइस को चार्ज कर सकती है। इसे “डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर चार्जिंग” कहा गया है। इस तकनीक में दो मुख्य हिस्से हैं: ट्रांसमीटर (भेजने वाला) और रिसीवर (पाने...
फोन बेचने से पहले सावधान! सिर्फ फैक्ट्री रीसेट से सुरक्षित नहीं होता आपका निजी डेटा
technology

फोन बेचने से पहले सावधान! सिर्फ फैक्ट्री रीसेट से सुरक्षित नहीं होता आपका निजी डेटा

आजकल नया स्मार्टफोन खरीदते समय लोग अपना पुराना फोन बेचने या एक्सचेंज करने लगे हैं। लेकिन जल्दबाज़ी में की गई एक छोटी सी गलती आपके निजी फोटो, वीडियो, बैंकिंग डिटेल्स और चैट्स को गलत हाथों में पहुँचा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ फैक्ट्री रीसेट करना डेटा को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से डिलीट नहीं करता। मार्केट में ऐसे कई सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से रीसेट किए गए फोन से भी डेटा रिकवर किया जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि फोन बेचने या एक्सचेंज करने से पहले उसे सही और सुरक्षित तरीके से रीसेट किया जाए। क्यों खतरनाक है सिर्फ एक बार फैक्ट्री रीसेट? अक्सर लोग मान लेते हैं कि फैक्ट्री रीसेट के बाद फोन में मौजूद सारा डेटा हमेशा के लिए मिट जाता है, लेकिन सच्चाई यह है कि फोन की इंटरनल मेमोरी में डेटा के निशान बने रहते हैं, जिन्हें रिकवरी टूल्स के जरिए दोबारा निकाला जा सकता है। फोन...
सैमसंग Galaxy S25 सीरीज के लिए आया OneUI 8.5 बीटा, स्मार्टफोन अब और भी स्मार्ट
technology

सैमसंग Galaxy S25 सीरीज के लिए आया OneUI 8.5 बीटा, स्मार्टफोन अब और भी स्मार्ट

सैमसंग ने अपने Galaxy S25 सीरीज के यूजर्स के लिए OneUI 8.5 बीटा प्रोग्राम का ऐलान कर दिया है। यह अपडेट भारत के साथ-साथ जर्मनी, कोरिया, पोलैंड, यूके और अमेरिका में भी उपलब्ध है। OneUI 8.5 बीटा में मल्टी-डिवाइस एक्सपीरियंस, स्मार्ट फीचर्स और सिक्योरिटी को और बेहतर बनाया गया है। किन फोन्स पर मिलेगा बीटा वर्जन इस बीटा अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए आपका फोन Galaxy S25, S25 Plus, S25 Ultra या S25 Edge होना चाहिए। यह अपडेट फिलहाल केवल इन डिवाइस के लिए उपलब्ध है। OneUI 8.5 बीटा इंस्टॉल करने का आसान तरीका सैमसंग मेंबर ऐप डाउनलोड करें और अपने Samsung अकाउंट से लॉगिन करें। होम पेज पर दिखाई देने वाले One UI Beta Program बैनर पर क्लिक करें। बीटा प्रोग्राम के लिए खुद को रजिस्टर करें। फोन की Settings > Software Update > Download and install पर जाएँ। अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल करें, ...
चीन ने समुद्र के पानी से बनाया भविष्य का ईंधन, सिर्फ 24 रुपये में तैयार हो रहा ग्रीन हाइड्रोजन और पीने का पानी
technology

चीन ने समुद्र के पानी से बनाया भविष्य का ईंधन, सिर्फ 24 रुपये में तैयार हो रहा ग्रीन हाइड्रोजन और पीने का पानी

चीन ने विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। शानडोंग प्रांत के रिजाओ शहर में स्थापित एक नई फैक्ट्री समुद्र के पानी को भविष्य के ईंधन यानी ग्रीन हाइड्रोजन में बदल रही है। साथ ही, यही फैक्ट्री समुद्र के पानी को साफ पीने लायक पानी में भी बदलने का कमाल कर रही है। इस फैक्ट्री की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह काम सिर्फ 24 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर की लागत में कर रही है। यानी, महंगे उपकरण या ईंधन की जरूरत नहीं है। फैक्ट्री को चलाने के लिए पास की स्टील और पेट्रोकेमिकल फैक्ट्रियों से निकलने वाली बेकार गर्मी (वेस्ट हीट) का इस्तेमाल किया जा रहा है। “वन इनपुट, थ्री आउटपुट” की अनोखी टेक्नोलॉजी चीन की इस टेक्नोलॉजी को “वन इनपुट, थ्री आउटपुट” कहा जा रहा है। इसमें इनपुट के रूप में सिर्फ समुद्र का खारा पानी और औद्योगिक वेस्ट हीट लिया जाता है। बदले में तीन महत्वपूर्...