पाकिस्तान लॉन्च करने जा रहा है खुद का देसी ऐप ‘बीप’, चीन के वीचैट मॉडल से मिली प्रेरणा
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान जल्द ही अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नया मोबाइल ऐप 'बीप पाकिस्तान' लॉन्च करने जा रहा है। यह ऐप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से लैस होगा, जिससे सरकारी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
नेशनल असेंबली की आईटी और टेलीकॉम कमिटी को जानकारी देते हुए नेशनल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बोर्ड (NITB) के चीफ फैसल इकबाल रत्याल ने बताया कि ऐप पूरी तरह पाकिस्तान में विकसित किया गया है और इसे सरकारी एजेंसियों से मंजूरी मिल चुकी है। उनका कहना था कि ऐप के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से संदेश भेजने, डॉक्यूमेंट शेयर करने और वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलेगी।
चरणबद्ध लॉन्च और ई-ऑफिस से जुड़ावबीप ऐप को पहले फेडरल मिनिस्ट्रीज और उनके विभागों में लॉन्च किया जाएगा। अगले दो महीनों में इसकी शुरुआत की उम्मीद है। ऐप पाकिस्तान के ई-ऑफिस सिस्टम से जुड़ा होगा, जिससे सरकारी का...










