Wednesday, July 22

technology

AI में भारत की बड़ी छलांग: 2027 तक दोगुना होगा टैलेंट बेस, 2030 तक 1 करोड़ लोग जुड़ेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से
technology

AI में भारत की बड़ी छलांग: 2027 तक दोगुना होगा टैलेंट बेस, 2030 तक 1 करोड़ लोग जुड़ेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से

भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी स्टैनफोर्ड AI इंडेक्स रिपोर्ट 2025 में भारत को AI टैलेंट के मामले में दुनिया में तीसरा स्थान मिला है। अब संकेत हैं कि साल 2027 तक भारत AI के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा, जब देश का AI टैलेंट बेस दोगुने से भी अधिक हो जाएगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए कहा कि भारत आज AI स्किल्स के मामले में दुनिया के सबसे मजबूत देशों में शामिल है। रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि AI टैलेंट को आकर्षित करने में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। देश में AI से जुड़ी नौकरियों में हर साल लगभग 33 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है, जबकि 2016 से अब तक AI प्रोफेशनल्स की संख्या तीन गुना से अधिक बढ़ चुकी है...
वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की शीट, जो बचाएगी आपके घर की बिजली
technology

वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की शीट, जो बचाएगी आपके घर की बिजली

अमेरिका के कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नई प्रकार की गर्मी रोकने वाली सामग्री बनाई है, जो घरों और इमारतों में ऊर्जा की बचत कर सकती है। इसे MOCHI नाम दिया गया है और इसे खिड़कियों में लगाया जा सकता है। MOCHI की खासियत यह है कि इसे लगाने के बाद रूम हीटर को बार-बार चालू करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यह अंदर की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देता और बाहर की ठंडी हवा को अंदर आने नहीं देता। 5 मिलीमीटर मोटी, अत्यंत असरदार शीट MOCHI सिलिकॉन बेस्ड शीट है, जो केवल 5 मिलीमीटर मोटी होने के बावजूद अत्यधिक गर्मी रोकने की क्षमता रखती है। इसमें छोटे-छोटे पाइप जैसे छेद होते हैं, जो इंसान के बाल से कई गुना पतले हैं। इन छेदों में हवा के कण दीवारों से टकराते हैं और गर्मी का ट्रांसफर रुक जाता है। वैज्ञानिकों ने इसे बबल रैप की तरह बताया है। इतनी ताकतवर शीट के सामने हाथ रखते ही भी आग से क...
भारत में चीन और पाकिस्तान से सस्ता क्यों है मोबाइल डेटा? सरकार ने खोला राज
technology

भारत में चीन और पाकिस्तान से सस्ता क्यों है मोबाइल डेटा? सरकार ने खोला राज

नई दिल्ली।भारत में इंटरनेट और मोबाइल कॉलिंग सेवाएं पड़ोसी देशों के मुकाबले बेहद सस्ती हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि ऐसा कैसे संभव हो पाया? भारत सरकार ने इसका कारण साफ कर दिया है। संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रा शेखर ने 18 दिसंबर 2025 को राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि भारत में मोबाइल डेटा और कॉलिंग की कीमतों को कम रखने में सरकारी नीतियां और TRAI के रेगुलेशन अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम कंपनियां बाजार के आधार पर अपने रिचार्ज प्लान तय कर सकती हैं, लेकिन कुछ सेवाओं की कीमतें TRAI नियंत्रित करती है। भारत सबसे सस्ते इंटरनेट वाले देशों में अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम यूनियन (ITU) के 2024 के आंकड़ों के अनुसार, भारत मोबाइल सर्विसेज की कीमत के मामले में दुनिया के सबसे सस्ते देशों में शामिल है। भारत की कीमतें चीन, पाकिस्तान और कई अन्य देशों की तुलना में काफी कम हैं। ...
आपके गीजर में कीड़े या बैक्टीरिया? 1 गलती भारी पड़ सकती है, बरसों तक गर्म पानी के लिए ध्यान रखें ये 3 बातें
technology

आपके गीजर में कीड़े या बैक्टीरिया? 1 गलती भारी पड़ सकती है, बरसों तक गर्म पानी के लिए ध्यान रखें ये 3 बातें

नई दिल्ली।सर्दियों में घर में गर्म पानी की सुविधा देने वाला गीजर अगर सही तरीके से मेंटेन न किया जाए, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरे का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गीजर के पानी में कीड़े या बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं, गीजर को सही तरीके से इस्तेमाल और मेंटेन करने के 3 महत्वपूर्ण टिप्स। 1. लंबे समय तक पानी स्टोर न करें Crompton के विशेषज्ञों के अनुसार, स्टोरेज गीजर्स में लंबे समय तक पानी छोड़ना खतरनाक हो सकता है। यदि आप घर से कई दिनों के लिए बाहर हैं, तो गीजर का टैंक पूरी तरह खाली कर दें। स्टोर पानी में बैक्टीरिया या कीड़े पनप सकते हैं, जो बदबू और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। 2. समय पर हीटिंग एलिमेंट बदलें गीजर का पानी समय पर गर्म न होने पर एलिमेंट को बदलना जरूरी है। कई इलाकों में पानी में चूना (लाइमस्...

WhatsApp के तीन अरब यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, बिना अलर्ट के हो सकती है जासूसी
technology

WhatsApp के तीन अरब यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, बिना अलर्ट के हो सकती है जासूसी

नई दिल्ली।दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले करीब तीन अरब यूजर्स की निजता पर बड़ा खतरा सामने आया है। एक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ने ऐसा टूल विकसित किया है, जो सिर्फ फोन नंबर के जरिए किसी भी यूजर की गतिविधियों पर नजर रख सकता है—वह भी बिना कोई मैसेज भेजे और बिना किसी अलर्ट के। इस तकनीक को ‘साइलेंट व्हिस्पर’ नाम दिया गया है। यह WhatsApp और Signal जैसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स में मौजूद एक तकनीकी कमजोरी का फायदा उठाता है। विशेषज्ञ के मुताबिक, इस टूल का उद्देश्य केवल रिसर्च था, लेकिन इसके दुरुपयोग की आशंका ने साइबर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। कैसे काम करता है यह खतरनाक टूल? साइबर रिपोर्ट्स के अनुसार, जब WhatsApp या Signal पर कोई मैसेज रिसीव होता है, तो ऐप अपने आप एक अदृश्य कन्फर्मेशन भेजता है। यह प्रक्रिया इतनी तेज होती है कि यूजर को इसकी भनक ...
2,000 रुपये से कम में OPPO Enco Buds3 Pro+ कितने दमदार? खरीदने से पहले जानिए पूरी सच्चाई
technology

2,000 रुपये से कम में OPPO Enco Buds3 Pro+ कितने दमदार? खरीदने से पहले जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली।बजट सेगमेंट में वायरलेस ईयरबड्स की भरमार के बीच OPPO ने हाल ही में OPPO Enco Buds3 Pro+ को लॉन्च किया है। 1,899 रुपये की कीमत वाले इन ईयरबड्स का नाम जितना बड़ा है, सवाल उतना ही अहम—क्या ये वाकई अपने नाम के मुताबिक परफॉर्म करते हैं या फिर सिर्फ ‘प्रो’ और ‘प्लस’ का टैग भर हैं? कई हफ्तों की टेस्टिंग के बाद सामने आई है इनकी पूरी तस्वीर। मजबूत बिल्ड और आरामदायक डिजाइन OPPO Enco Buds3 Pro+ की बिल्ड क्वालिटी बजट सेगमेंट में सराहनीय कही जा सकती है। प्लास्टिक बॉडी होने के बावजूद ये सस्ते नहीं लगते। चार्जिंग केस का हिंज मजबूत है और कर्वी राउंड डिजाइन इन्हें हाथ में पकड़ने और पॉकेट में रखने में आरामदायक बनाता है।केस पर दिया गया डेडिकेटेड पेयरिंग बटन इस रेंज में बड़ा प्लस पॉइंट है, जो यूज़र्स के लिए कनेक्टिविटी को आसान बनाता है। साउंड क्वालिटी: बेस लवर्स के लिए खास साउंड के मामले...
लंबा नहीं, चौड़ा होगा Apple का फोल्डेबल iPhone, खुलने पर iPad Mini जैसा अनुभव, पतलेपन में iPhone Air को देगा चुनौती
technology

लंबा नहीं, चौड़ा होगा Apple का फोल्डेबल iPhone, खुलने पर iPad Mini जैसा अनुभव, पतलेपन में iPhone Air को देगा चुनौती

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया में लंबे समय से चर्चा में रहे Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नई और अहम जानकारियां सामने आई हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का पहला फोल्ड होने वाला iPhone मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन लंबाई में नहीं, बल्कि चौड़ाई में ज्यादा होगा और खुलने पर iPad Mini जैसा अनुभव दे सकता है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, Apple फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नई सोच के साथ उतरने की तैयारी कर रहा है। हालांकि ये जानकारियां लीक पर आधारित हैं, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो Apple इस सेगमेंट में नया ट्रेंड सेट कर सकता है। फोल्ड होने पर छोटा, चौड़ाई में ज्यादा लीक हुए स्केच और डाइमेंशन के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone का साइज लगभग 120.6mm लंबा और 83.8mm चौड़ा हो सकता है। इसकी मोटाई करीब 9.6mm बताई जा रही है। यह डि...
पीएम मोदी के कान में दिखा हाईटेक ‘सीक्रेट गैजेट’, ओमान दौरे में बना चर्चा का विषय—जानिए किस काम आता है यह स्मार्ट डिवाइस
technology

पीएम मोदी के कान में दिखा हाईटेक ‘सीक्रेट गैजेट’, ओमान दौरे में बना चर्चा का विषय—जानिए किस काम आता है यह स्मार्ट डिवाइस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ओमान दौरे के दौरान एक अनोखी और हाईटेक चीज़ ने लोगों का ध्यान खींचा। एयरपोर्ट पर ओमान के उपप्रधानमंत्री से मुलाकात के समय प्रधानमंत्री मोदी के कान में इयररिंग जैसा एक स्मार्ट डिवाइस नजर आया, जिसके बाद सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इसके बारे में चर्चा तेज हो गई। दरअसल, प्रधानमंत्री के कान में दिखाई देने वाला यह गैजेट कोई आम डिवाइस नहीं, बल्कि एक रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय बैठकों और विदेशी दौरों के दौरान भाषाई बाधाओं को दूर करने के लिए किया जाता है। क्या है रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस? रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस ऐसा स्मार्ट उपकरण होता है, जो सामने वाले व्यक्ति की बोली जा रही भाषा को तुरंत दूसरी भाषा में अनुवाद कर सुनाता है। यह प्रक्रिया बेहद तेज होती है, जिससे बातचीत में कोई रुकावट नहीं आती और अलग-अलग भाषा ...
क्या AI इंसानों की जगह ले लेगा? शार्क टैंक जज अनुपम मित्तल का स्पष्ट जवाब—‘इंसानी दिमाग की बराबरी अभी बहुत दूर’
technology

क्या AI इंसानों की जगह ले लेगा? शार्क टैंक जज अनुपम मित्तल का स्पष्ट जवाब—‘इंसानी दिमाग की बराबरी अभी बहुत दूर’

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनियाभर में यह बहस लगातार तेज होती जा रही है कि क्या भविष्य में मशीनें इंसानों की जगह ले लेंगी। इसी चर्चा के बीच शार्क टैंक इंडिया के जज और सफल उद्यमी अनुपम मित्तल ने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी है। उनका मानना है कि मौजूदा दौर में AI, इंसानी दिमाग की जटिलता को समझने और उसकी नकल करने से अभी बहुत दूर है। अनुपम मित्तल ने इस विषय पर लिंक्डइन पर एक विस्तृत पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने इंसानी दिमाग और AI के बीच बुनियादी अंतर को आसान शब्दों में समझाया। उन्होंने लिखा कि इंसानी दिमाग बेहद कम ऊर्जा खर्च करके असाधारण काम करता है, जबकि AI को उसी स्तर पर पहुंचने के लिए विशाल संसाधनों की जरूरत पड़ती है। 20 वॉट बनाम फुटबॉल ग्राउंड जितना डेटा सेंटर अनुपम मित्तल के अनुसार, इंसानी दिमाग लगभग 20 वॉट ऊर्जा में ही सोचने, समझने, सीखने और निर्णय लेने...