स्मार्टफोन की लत बन रही है सेहत और रिश्तों की दुश्मन, 72 घंटे में छुड़ाएं आदत—ये हैं 5 कारगर तरीके
नई दिल्ली। आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन चुका है, लेकिन जब यही जरूरत आदत और फिर लत में बदल जाए, तो यह नींद, मानसिक शांति, सेहत और रिश्तों के लिए नुकसानदायक साबित होने लगती है। अगर आप दिनभर फोन हाथ में लिए रहते हैं, बिना किसी काम के बार-बार स्क्रॉल करते हैं या रात में फोन चलाते-चलाते समय का अंदाजा खो देते हैं, तो यह स्मार्टफोन एडिक्शन के संकेत हैं।
इसी बढ़ती समस्या को देखते हुए अब डिजिटल डिटॉक्स जैसे शब्द चर्चा में हैं। इसका मतलब टेक्नोलॉजी को पूरी तरह छोड़ना नहीं, बल्कि उसका संतुलित और समझदारी से इस्तेमाल करना है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर सिर्फ 72 घंटों में ही स्मार्टफोन की लत को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
1. छोटे-छोटे ब्रेक लेना बनाएं आदत
स्मार्टफोन से पूरी तरह दूरी बनाना एकदम से मुश्किल हो सकता है। इसलिए दिन में 3 से 4 बार 5 से 30 ...










