वैज्ञानिकों ने खोजा पृथ्वी की गति से बिजली बनाने का अनोखा तरीका, अगर सफल हुआ तो बिल होगा जीरो
नई दिल्ली।
वैज्ञानिकों ने बिजली बनाने का एक अनोखा और बेहद क्रांतिकारी तरीका खोजा है। अगर यह तकनीक सफल हो गई तो बिजली का बिल लगभग जीरो हो सकता है, क्योंकि प्रोडक्शन लागत न के बराबर होगी। इस नई खोज में पृथ्वी की घूमने की गति और उसके मेग्नेटिक फील्ड का इस्तेमाल किया गया है।
कैसे काम करती है यह तकनीक?
अमेरिका के न्यू जर्सी में प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के वैज्ञानिकों ने एक छोटी मशीन बनाई है। यह मशीन पृथ्वी के अपने मेग्नेटिक फील्ड में घूमने से बिजली उत्पन्न करती है। प्रारंभिक प्रयोग में यह मशीन सिर्फ कुछ माइक्रोवोल्ट बिजली बना पाई, लेकिन इसका मतलब है कि भविष्य में इसे बड़े पैमाने पर विकसित किया जा सकता है।
वैज्ञानिकों ने पाया कि पृथ्वी के अंदर गर्म धातु की हलचल से एक बड़ा मेग्नेटिक फील्ड बनता है। जब पृथ्वी घूमती है, तो यह क्षेत्र अंतरिक्ष में स्थिर रहता है। इस म...










