Year-Ender 2025: फैमिली कंटेंट से यूट्यूब पर बदला वायरल होने का अंदाज़, 7.9 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर जुड़े
नई दिल्ली।
साल 2025 के समापन पर YouTube इंडिया की एंड ऑफ ईयर रिपोर्ट ने देश में बदलते डिजिटल कंटेंट ट्रेंड्स की साफ तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत में सिनेमा, खेल, इंटरनेट कल्चर और क्रिएटर कंटेंट ने सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान खींचा। इस दौरान यूट्यूब सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि भाषा, संस्कृति और विचारों के आदान-प्रदान का बड़ा केंद्र बनकर उभरा।
इस साल की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि भारतीय कंटेंट एक साथ लोकल, ग्लोबल और यूनिवर्सल बना। केरल के लोकप्रिय यूट्यूबर KL BRO बिजू रित्विक इसका सबसे बड़ा उदाहरण बने, जिन्होंने फैमिली और रोजमर्रा की कहानियों के दम पर अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या 7.9 करोड़ से अधिक तक पहुंचा दी।
डिजिटल वीडियो से सीख रही है नई पीढ़ी की भाषा
YouTube की रिपोर्ट बताती है कि भारत में 68 प्रतिशत Gen Z ऐसे शब्दों और एक्सप्रेशन्स का इस्तेमाल कर रह...










