फ्रिज पर क्यों होता है ताला? सिर्फ सेफ्टी नहीं, कूलिंग और बिजली बचत की भी है बड़ी वजह
नई दिल्ली।
घर में रखा फ्रिज रोज़ाना इस्तेमाल होने वाला उपकरण है, लेकिन उसके दरवाज़े पर लगे छोटे-से ताले (लॉक) पर शायद ही किसी की नज़र जाती हो। अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि आखिर फ्रिज में ऐसा क्या कीमती रखा जाएगा, जिसे बंद करने के लिए चाबी की ज़रूरत पड़े। लेकिन सच्चाई यह है कि फ्रिज का लॉक केवल सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि बेहतर कूलिंग, कम बिजली खपत और मशीन की लंबी उम्र के लिए बेहद अहम भूमिका निभाता है।
कूलिंग बनाए रखने में मददगार
फ्रिज की ठंडक का सबसे बड़ा दुश्मन है उसका बार-बार खुलना। समय के साथ फ्रिज के दरवाज़े पर लगी रबर गैसकिट ढीली पड़ने लगती है, जिससे ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है।
ऐसे में फ्रिज पर लगा लॉक दरवाज़े को मजबूती से बंद रखता है और कूलिंग लीक होने से बचाता है। खासकर भारत में, जहां अधिकतर लोग फ्रिज की नियमित सर्विस नहीं कराते, वहां यह लॉक कूलिंग बनाए रखने में बड़ा सहारा बन जाता...










