Grok AI पर सरकार की सख्त कार्रवाई, महिलाओं और नाबालिगों की अभद्र तस्वीरों के लिए X को 72 घंटे का अल्टीमेटम
नई दिल्ली। एलन मस्क की कंपनी xAI के चैटबॉट Grok AI पर एक बार फिर विवाद उठ खड़ा हुआ है। भारत सरकार ने महिलाओं और नाबालिगों की बिना सहमति की अश्लील तस्वीरें बनाने के मामलों में X (पूर्व में Twitter) को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर 72 घंटे में विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट नहीं दी गई, तो X को देश में कानूनी सुरक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
Grok AI कैसे बनाता समस्या
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, Grok AI का इस्तेमाल कर लोगों के कपड़े डिजिटली हटाए जा रहे हैं, खासकर महिलाओं और नाबालिगों को निशाना बनाया जा रहा है। यूजर्स केवल Grok को टैग करके आदेश देते हैं कि “इस महिला के कपड़े हटा दो” या “इसे बिकनी में दिखाओ” और Grok बिना किसी सुरक्षा रोक-थाम के इन आदेशों को पूरा कर देता है।
सरकार का सख्त अल्टीमेटम
&nb...










