भारत के 3 छात्रों ने गूगल को किया इम्प्रेस, कॉलेज की छोटी-छोटी समस्याओं से निकाले बड़े आइडियाज
देश के तीन छात्रों ने कॉलेज कैंपस की रोजमर्रा की समस्याओं को बड़े और असरदार आइडियाज में बदलकर गूगल का दिल जीत लिया। इन छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स तैयार करने में गूगल Gemini को थिंकिंग पार्टनर बनाया और उसे सोचने, समझने और पेश करने में मदद ली। खास बात यह है कि ये प्रोजेक्ट्स किसी बड़ी लैब या कंपनी से नहीं, बल्कि कॉलेज लाइफ की छोटी-छोटी परेशानियों से निकले हैं।
तीन छात्रों के प्रोजेक्ट्स:
Feko Pay – हार्दिक सचान (दिल्ली)
कैंपस कैफे में दोस्तों के साथ खाने के बाद बिल बांटने की समस्या को हल किया।
ऐप बिल की फोटो स्कैन करके हर किसी का हिस्सा तय करता है।
Swappr – गर्वित दुडेजा (जयपुर)
हॉस्टल में पड़े अनयूज्ड सामान को कैंपस में एक्सचेंज करने के लिए गेम-जैसा प्लेटफॉर्म बनाया।
किताबें, इलेक्ट्रॉनिक्स और गिटार जैसी चीजें आपस में स्वैप...









