CES 2026: Nvidia ने पेश किया ‘Physical AI’ और सेल्फ-ड्राइविंग कारों के लिए ‘Alpamayo’
लास वेगास: टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Nvidia ने CES 2026 में अपनी नई तकनीक का प्रदर्शन कर AI से Physical AI की ओर बड़े कदम का संकेत दिया है। कंपनी ने सेल्फ-ड्राइविंग कारों और रोबोटिक्स के लिए नए AI सॉल्यूशन ‘Alpamayo’ को भी पेश किया।
फिजिकल एआई क्या है:
Nvidia ने इस इवेंट में दिखाया कि कैसे ह्यूमनॉइड रोबोट्स यानी इंसानों जैसी क्षमताओं वाले रोबोट असली दुनिया में काम कर सकते हैं। सीईओ जेनसेन हुआंग ने बताया कि बड़े सेक्टर जैसे मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स में यह तकनीक क्रांति ला सकती है। बोस्टन डायनेमिक्स और LG जैसी कंपनियां अपने रोबोट्स तैयार करने के लिए Nvidia की तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं।
सेल्फ-ड्राइविंग कारों के लिए ‘Alpamayo’:
Nvidia ने अपनी नई AI मॉडल सीरीज Alpamayo पेश की, जो सेल्फ-ड्राइविंग कारों को चलाने में आने वाली चुनौतियों को समझकर समाधान सुझाएगी।...










