नई जगहों पर भटकने से छुटकारा, Google Maps का Live View फीचर दिखाएगा सही रास्ता
नई दिल्ली: अब नई जगहों पर पैदल चलते समय रास्ता ढूंढना और भी आसान हो गया है। Google Maps का Live View फीचर यूज़र्स की मदद करता है। यह फीचर आपके फोन के कैमरे के जरिए सड़क पर 3D तीर बनाकर आपको सही दिशा दिखाता है। मॉल, रेलवे स्टेशन और बड़े बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह फीचर खासतौर पर उपयोगी साबित हो रहा है।
कैसे काम करता है Live View फीचर:
कई बार पैदल चलते समय Google Maps पर ब्लू डॉट देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि किस तरफ मुड़ना है। Live View इस समस्या का समाधान करता है। जब आप कैमरे को सामने की दिशा में घुमाते हैं, तो स्क्रीन पर तीर दिखाई देते हैं जो आपको सही रास्ता बताते हैं।
Live View का इस्तेमाल करने के आसान स्टेप्स:
अपने फोन में Google Maps ओपन करें।
डेस्टिनेशन डालें और नीचे दिए गए Directions पर क्लिक करें।
Walking (पैदल) आइकन चुनें।
स्क्रीन पर नीचे Liv...










