बजट में झांसी रेलवे मंडल को बड़ी सौगात, 2598 करोड़ रुपये से विकास को मिलेगी रफ्तार – पुनर्विकास और आधुनिककरण पर जोर
लक्ष्मी नारायण शर्मा, झांसी: केंद्र सरकार के 2026-27 के बजट में झांसी मंडल रेलवे के लिए कुल 2598 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया गया है। इस राशि से मंडल में चल रही महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
डीआरएम झांसी, अनिरुद्ध कुमार, ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार झांसी मंडल के लिए आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। बजट के तहत न केवल रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण और पुनर्विकास पर ध्यान दिया गया है, बल्कि रेल नेटवर्क के विस्तार और यातायात सुधार के लिए भी पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की गई है।
प्रमुख आवंटन इस प्रकार हैं:
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन नवीनीकरण: 150 करोड़ रुपये
ग्वालियर स्टेशन पुनर्विकास: 100 करोड़ रुपये
खजुराहो स्टेशन विकास: 120 करोड़ रुपये
आमान परिवर्तन: 500 करोड़ रुपये
रेल लाइन दोहरीकरण: 645.57 क...









