बाराबंकी में NIA-ATS-STF की संयुक्त कार्रवाई: संदिग्ध युवक हिरासत में, एक घंटे तक चला गहन सर्च ऑपरेशन
बाराबंकी, 3 फरवरी: बाराबंकी जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने मंगलवार सुबह संयुक्त कार्रवाई करते हुए रामलखन नामक युवक को संदिग्ध आरोपों में हिरासत में लिया। इस दौरान NIA, ATS और STF की टीमों ने युवक के गांव में उसके घर पर अत्याधुनिक मशीनों से करीब एक घंटे तक गहन जांच-पड़ताल की। हालांकि जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक, रामलखन शहर के हिंद अस्पताल में अपनी मां का इलाज करा रहा था। एजेंसियों ने पहले अस्पताल में उसकी पूछताछ की और फिर उसे गांव स्थित घर लेकर गए। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव में करीब एक घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन में तीन गाड़ियों की टीम मौजूद थी।
इस कार्रवाई के दौरान जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात था। स्थानीय पुलिस के अधिकारियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताए जा रहे थे, जिससे ...










