न्यू नोएडा के लिए 80 गांवों से खरीदी जाएगी जमीन, 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर का प्रस्ताव
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के पास प्रस्तावित न्यू नोएडा सिटी को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है। दादरी और बुलंदशहर क्षेत्र के 80 गांवों की जमीन पर नए शहर का विकास किया जाएगा। इसके लिए किसानों से सीधे जमीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। प्राधिकरण ने जमीन का प्रस्तावित रेट 5600 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से निकटता, औद्योगिक विकास, प्रस्तावित फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट को देखते हुए इस इलाके में आबादी और निवेश बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखकर दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (न्यू नोएडा) बसाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
जमीन की खरीद-बिक्री पर नई व्यवस्था की तैयारी
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में तेजी से हो रही जमीन की खरीद-बिक्री को नियंत्रित करने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी...










