चारू निगम बनीं सुल्तानपुर की नई एसपी, 50 किलो चांदी की लूट का मामला भी किया खुलासा
उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर किए गए आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर में 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी चारू निगम का नाम भी शामिल है। चारू निगम अब सुल्तानपुर जिले की नई एसपी बन गई हैं। इससे पहले वह गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक थीं।
भूमाफिया और माफियाओं पर कार्रवाई में रही सक्रियताजनगरी आगरा की रहने वाली चारू निगम ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की है। बीटेक डिग्रीधारी चारू ने 2013 में UPSC परीक्षा पास कर 2014 में झांसी जिले में अपनी पहली पोस्टिंग पाई। शुरुआती वर्षों में उन्होंने खनन, शराब माफियाओं, पशु तस्करी और चरस-गांजे की तस्करी में सक्रियता दिखाई और कई मामलों में कानून का डंडा चलाया।
बीजेपी विधायक से हुई तीखी बहस2107 में गोरखपुर में सीओ के रूप में तैनात चारू निगम उस समय सुर्खियों में आईं, जब कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के साथ पुलिस कार्रवाई पर उनके और स्थानीय बीजे...










