फर्जी डिग्री पर सालों तक पढ़ाया, अब सलाखों के पीछे भदोही का शिक्षक
भदोही: भदोही पुलिस ने शैलेन्द्र कुमार नामक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल कर सालों तक पढ़ाया, अब प्रशासन ने उसकी सेवा समाप्त कर दी है और वेतन की रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी शिक्षक शैलेन्द्र कुमार (45 वर्ष), मूल रूप से वाराणसी के बड़ागांव के रहने वाले, काफी समय से पुलिस की निगाह में था। बुधवार को कोइरौना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह कटरा बाजार में मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे जय सेठ की दुकान के पास चाय की टपरी से दबोच लिया। गिरफ्तार करते समय वह पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उप-निरीक्षक काशीनाथ यादव और मुख्य आरक्षी विनय कुमार यादव की टीम ने उसे तुरंत हिरासत में लिया।
मामला किससे जुड़ा है:यह पूरा मामला कम्पोजिट विद्यालय, कलिक मवैया से जुड़ा है। सहायक अध्...









