कुंआरों, संभलकर! ‘डिजिटल दुल्हनिया’ ने युवक को लगाया 49 लाख का चूना
जीवनसाथी की तलाश में मैट्रिमोनियल साइट पर जाना गाजियाबाद के एक युवक पर बेहद भारी पड़ गया। प्यार-मोहब्बत और शादी के सपनों के बीच एक कथित ‘डिजिटल गर्लफ्रेंड’ ने ऐसा जाल बिछाया कि युवक 15 दिनों में ही 49 लाख रुपये गँवा बैठा।
15 दिनों में उजड़ गया अभिषेक का अरमान
वैशाली निवासी अभिषेक चौधरी ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर को मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उनकी बातचीत ‘निहारिका’ नाम की युवती से शुरू हुई। 20 सितंबर से बातों का सिलसिला बढ़ा और युवती ने खुद को जालंधर और दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट कारोबारी परिवार से जुड़ा बताया।
धीरे-धीरे विश्वास जीतकर उसने अभिषेक को फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर निवेश के लिए उकसाना शुरू कर दिया।
डॉलर में कमाई का लालच, लिंक भेजकर फंसाया
निहारिका ने कई लिंक भेजकर अभिषेक को एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करवाया। डॉलर में अधिक मुनाफे का लालच देकर पहले 500 ड...










