भजनलाल सरकार में कानून-व्यवस्था पर सवाल: थाना परिसर में मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण गायब विधायक बोले—“पुलिस का डर खत्म, जनता असुरक्षित”
बारां। राजस्थान में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिस थाने भी सुरक्षित नहीं रह गए। बारां जिले के किशनगंज थाना परिसर स्थित माता के मंदिर में गुरुवार रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोर सोने का मंगलसूत्र और करीब सवा किलो चांदी के आभूषण—छत्र, मुकुट, पायल, नथड़ी, कुंडल, बाजूबंद—उड़ा ले गए। पुलिस की नाक के नीचे हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों और भक्तों में आक्रोश भर दिया है।
सुबह श्रद्धालुओं को लगी चोरी की भनक
शुक्रवार सुबह श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाकर पता चला कि माता का पूरा श्रृंगार गायब है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण गोस्वामी ने बताया कि इससे पहले भी यहां चोरी हो चुकी है, जिसका खुलासा आज तक नहीं हुआ।
विधायक की नाराजगी, तीन दिन में खुलासा न होने पर धरने की चेतावनी
घटना क...










