‘मुसलमान स्वेच्छा से काशी-मथुरा सौंप दें, लेकिन हिंदू भी नई मांग न उठाएं’ — ASI के पूर्व अधिकारी केके मुहम्मद की सलाह
लखनऊ, 2 दिसंबर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक के.के. मुहम्मद ने देश में मंदिर-मस्जिद विवादों पर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि मथुरा और काशी (ज्ञानवापी) हिंदू समुदाय के लिए वैसा ही महत्व रखते हैं, जैसा मुस्लिम समुदाय के लिए मक्का और मदीना। ऐसे में वे मुसलमानों से अपील करते हैं कि वे इन दोनों स्थलों को स्वेच्छा से हिंदुओं को सौंप दें।हालाँकि उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि हिंदू समुदाय को भी इन तीन प्रमुख स्थलों—अयोध्या, काशी और मथुरा—के अलावा कोई नई मांग नहीं उठानी चाहिए, क्योंकि इससे देश में अनावश्यक तनाव बढ़ेगा।
‘अयोध्या विवाद वामपंथी विचारधारा का प्रचार था’
इंडिया टुडे को दिए बयान में केके मुहम्मद ने दावा किया कि अयोध्या विवाद को अनावश्यक रूप से एक खास विचारधारा द्वारा हवा दी गई।वह वर्ष 1976 में प्रो. बी.बी. लाल के नेतृत्व में बाबरी मस्जिद स्थल पर हुई...










