राजस्थान बजट 2026-27: शिक्षा और युवाओं को बड़ा तोहफ़ा, डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास पर जोर
जयपुर: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 11 फरवरी को राजस्थान बजट 2026-27 पेश किया। इस बजट का मुख्य फोकस शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास और डिजिटल शिक्षा पर रहा। स्कूली बच्चों, कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
स्कूली बच्चों के लिए बड़े ऐलान:
40 लाख छात्रों को फ्री यूनिफॉर्म: इसके लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान।
खेल किट और जादुई पिटारा: सभी स्कूलों में उपलब्ध कराने के लिए 323 करोड़ रुपये।
कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए ई-वाउचर: 20,000 रुपये तक लैपटॉप सहायता।
2500 स्कूलों का जीर्णोद्धार: 500 करोड़ रुपये की राशि, साथ ही जर्जर स्कूल भवनों का निर्माण 450 करोड़ रुपये में।
सभी स्कूलों में आधुनिक टॉयलेट सुविधा।
कॉलेज और युवाओं के लिए घोषणाएं:
ड्रीम प्रोग्राम: अगले साल 50,000 छात्र...










