राजस्थान बजट 2026: जानिए क्या महंगा हुआ, क्या हुआ सस्ता
जयपुर: राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर आमजन और निवेशकों के लिए कई महत्वपूर्ण वित्तीय फैसलों की घोषणा की है। डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने राजस्व संतुलन बनाए रखते हुए आम लोगों को राहत देने का प्रयास किया है।
स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री में बढ़ा बोझबजट में स्टांप पेपर पर 3 प्रतिशत का सरचार्ज बढ़ा दिया गया है। साथ ही विभिन्न श्रेणी की जमीनों की डीएलसी दरों में बदलाव करते हुए फार्म हाउस और रिसोर्ट भूमि की रजिस्ट्री महंगी कर दी गई है।
फार्म हाउस जमीन: कृषि दर का 1.5 गुना → 3 गुना
रिसोर्ट भूमि: कृषि दर का 2 गुना → क्षेत्रीय व्यावसायिक दर का 75%
स्टांप ड्यूटी सरचार्ज: 3% वृद्धि, स्टांप पेपर महंगा
लोन दस्तावेजों पर मिली राहतबजट में ऋण से संबंधित दस्तावेजों की रजिस्ट्रेशन फीस आधी कर दी गई है। पहले य...










