राजस्थान में वक्फ संपत्ति दावों की धड़ाधड़ अस्वीकृति, देश में सबसे अधिक रिजेक्शन
जयपुर। राजस्थान में वक्फ संपत्तियों के सत्यापन और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया में बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य में अब तक 4,802 वक्फ दावों को खारिज किया जा चुका है। यह आंकड़ा देश में वक्फ कानून लागू होने के बाद सबसे अधिक अस्वीकृत दावों का प्रतिनिधित्व करता है।
राजस्थान में वक्फ संपत्तियों की स्थिति
राजस्थान में कुल 31,000 से अधिक वक्फ अचल संपत्तियां दर्ज हैं। अब तक 23,000 से अधिक संपत्तियों का डेटा अपलोड किया गया है। जांच के दौरान वैध दस्तावेज न होने, राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज न होने या दोहरी प्रविष्टियों के कारण 4,802 दावे खारिज किए गए।
देशभर में वक्फ संपत्तियों का सत्यापन
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कुल 8,72,802 वक्फ अचल संपत्तियां दर्ज हैं। इनमें से लगभग 5,82,541 संपत्तियों का विवरण डिजिटल पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। दस्तावेजों की कमी और रिकॉर्ड में खामियों के कारण 24,696 वक्...










