विकास रथ यात्रा के दौरान भड़के भाजपा विधायक भागचंद टांकड़ा, मंच से तीखे शब्दों में जताई नाराजगी
दौसा।
राजस्थान के दौसा जिले में विकास रथ यात्रा के दौरान भाजपा विधायक भागचंद टांकड़ा की नाराजगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। बसवा क्षेत्र के सबडावली गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा विधायक का हाथ पकड़ने की कोशिश किए जाने से वे आक्रोशित हो गए और मंच से ही उन्होंने इस व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताई।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद बसवा थाना पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया।
संबोधन के दौरान फूटा विधायक का गुस्सा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही विधायक भागचंद टांकड़ा मंच पर संबोधन के लिए खड़े हुए, वे पहले से ही नाराज दिखाई दिए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए तीखे शब्दों में अपनी बात रखी।
विधायक ने कहा,
“अगर कोई यह समझ...










