Wednesday, July 22

This slideshow requires JavaScript.

महज 6 माह की दिविरा जैन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बिना सहारे सबसे लंबे समय तक बैठने का बनाया कीर्तिमान

उज्जैन, 22 जुलाई (सद्वार्ता)। महज 6 माह 24 दिन की उम्र में दिविरा जैन ने एक अनूठी उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। नन्ही दिविरा ने बिना किसी सहारे के सबसे लंबे समय तक लगातार बैठने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर उज्जैन और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

This slideshow requires JavaScript.

दिविरा ने 1 घंटा 2 मिनट 30 सेकंड तक बिना किसी सहारे के लगातार बैठकर यह कीर्तिमान स्थापित किया। यह रिकॉर्ड 22 मई 2026 को इंदौर में बनाया गया, जिसके लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

दिविरा की माता विरती बोहरा और पिता दीपम बोहरा इंदौर निवासी हैं, जबकि उनके नाना संजय संघवी एवं नानी संध्या संघवी उज्जैन निवासी हैं। इस उपलब्धि से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ मिल रही हैं।

परिजनों ने इस उपलब्धि को नन्ही दिविरा के उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणादायक शुरुआत बताया। उनका कहना है कि इतनी कम उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाना पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

दिविरा की इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा और असाधारण क्षमता उम्र की मोहताज नहीं होती। उनकी उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि उज्जैन और इंदौर के लोगों को भी गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply