आईपीएल क्रिकेटर यश दयाल को बड़ा झटका नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
जयपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में फंसे आईपीएल क्रिकेटर यश दयाल को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। जयपुर की पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने आरोपों को अत्यंत गंभीर मानते हुए मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया।
पॉक्सो स्पेशल कोर्ट क्रमांक-3, महानगर प्रथम की पीठासीन अधिकारी अलका बंसल ने कहा कि आरोपी पर नाबालिग से दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप हैं, ऐसे मामलों में अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। पीड़िता के अधिवक्ता और आरोपी पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने यह निर्णय सुनाया।
क्रिकेटर की ओर से दी गई दलीलें
अग्रिम जमानत के लिए यश दयाल की ओर से दलील दी गई कि उनके खिलाफ पहले गाजियाबाद में मामला दर्ज हुआ था, जिस पर उच्च न्यायालय ने कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इसके बाद जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र मे...










