UPSC में सफलता के बाद फिर चर्चा में आईं IPS पूर्वा चौधरी, जानिए कौन हैं पूर्वा
हनुमानगढ़/जयपुर: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की संगरिया विधानसभा क्षेत्र के बोलावाली गांव की रहने वाली पूर्वा चौधरी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 533वीं रैंक हासिल कर परिवार और इलाके का नाम रोशन किया। हाल ही में वे एक बार फिर चर्चा में आईं, लेकिन इस बार वजह सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें और OBC-NCL सर्टिफिकेट को लेकर विवाद है।
सफलता और आरक्षण विवाद:
पूर्वा चौधरी ने OBC श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की, लिखित परीक्षा में 771 और साक्षात्कार में 165 अंक प्राप्त कर कुल 936 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 533 हासिल की। सोशल मीडिया पर उनके OBC-NCL सर्टिफिकेट को लेकर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने उनके पिता ओमप्रकाश सहारण, जो राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं, और कथित आर्थिक स्थिति के आधार पर सवाल उठाए।
पिता ने दी सफाई:
पूर्वा के पिता ने स्पष्ट किया कि उन...










