इटैलियन दूल्हा और राजस्थानी दुल्हन: मंडावा में वैदिक रीति से हुई खास शादी, 13 देशों के मेहमान बने गवाह
झुंझुनूं (राजस्थान):राजस्थान की पर्यटन नगरी मंडावा एक बार फिर चर्चा में है। ऐतिहासिक हवेलियों और शाही परंपराओं के बीच यहां एक ऐसी अनोखी शादी संपन्न हुई, जिसने संस्कृतियों की सीमाओं को मिटाकर भारतीय परंपराओं की वैश्विक पहचान को और मजबूत कर दिया।
इस भव्य विवाह समारोह में इटली निवासी युवक मार्को ने मुंबई निवासी युवती जूई अंबानी से पूरी तरह हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। निजी होटल में आयोजित इस समारोह ने विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया।
वैदिक मंत्रों के साथ हुए सात फेरे
विवाह पूरी तरह सनातन परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ। वर-वधू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधने की रस्म निभाई।
इस धार्मिक आयोजन को संपन्न कराने के लिए वृंदावन के भवत विद्यापीठ से 9 ब्राह्मणों को विशेष रूप से बुलाया गया था। विदेशी मेहमानों को भारतीय रीति-रिवाजों को समझने में आसानी हो...










