किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र में लव जेहाद रोकने हेतु विवाह पंजीकरण कानून में बदलाव की मांग की
मुंबई: महाराष्ट्र में लव जेहाद की घटनाओं को रोकने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. किरीट सोमैया ने राज्य सरकार से विवाह पंजीकरण कानून में बदलाव करने की मांग की है। सोमैया ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस संबंध में पत्र भी लिखा।
पत्र में किरीट सोमैया ने कहा कि गुजरात की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी विवाह पंजीकरण नियमों में माता-पिता की सहमति अनिवार्य की जानी चाहिए। गुजरात सरकार ने हाल ही में धोखाधड़ी से विवाह और लव जेहाद रोकने के लिए यह कदम उठाया है। वहां अब किसी भी दो व्यस्कों का विवाह तभी पंजीकृत होगा जब उनके माता-पिता इसकी जानकारी और अनुमति देंगे।
समाचार पत्र को भेजे गए पत्र में किरीट सोमैया ने लिखा कि पिछले कुछ वर्षों में कई मामलों में मुस्लिम युवक 14 से 18 वर्ष की हिंदू लड़कियों को बहलाकर विवाह कर रहे हैं। जैसे ही लड़कियां 18 साल की हो जाती हैं, कुछ मुस्लिम युवक उन्हें लेक...










