जैन समाज के संत, साधु-साध्वियों एवं समाजसेवियों के लिए स्वर्णिम अवसर : नासिक में भव्य अंतरराष्ट्रीय गौरव समारोह का आयोजन
नासिक, प्रतिनिधि। देशभर के जैन समाज के विभिन्न पंथों के संत, साधु-साध्वियां, आचार्य, संत-महात्मा तथा धर्मप्रभावना, शिक्षा, जीवदया, मानव कल्याण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों के सम्मान हेतु एक भव्य अंतरराष्ट्रीय गौरव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन के अंतर्गत 7 अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के माध्यम से मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) एवं भारत गौरव सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
धर्म, अध्यात्म, समाज जागरण और मानव सेवा के क्षेत्र में 18 वर्ष या उससे अधिक समय से उत्कृष्ट कार्य करने वाले संतों, साधु-साध्वियों, आचार्यों एवं समाजसेवियों को इस सम्मान हेतु नामांकित किया जा सकेगा। जैन समाज के सभी 36 पंथों के प्रतिनिधियों को इस आयोजन में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं
इस भव्य समारोह में 7 प्रतिष्ठित अंतरर...










